Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका सफाई व्यवस्था व एसआई की मोहल्लेवासियों के साथ हाथापाई के खिलाफ वार्ड वासियों का विरोध प्रदर्शन उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन। पूर्व विधायक और पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख रही मौजूद।

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे के वार्ड नं. 05 और 06 में पिछले कई दिनों से गंदगी और कचरे की समस्या से परेशान मोहल्लेवासी नगरपालिका की बिगड़ी हुई सफाई व्यवस्थाओं को लेकर अब बड़ी संख्या में वार्डवासी नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचे जहां उपखंड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल को अपना ज्ञापन सोपा और कार्रवाई की मांग की गई ज्ञापन में नागरिकों ने बताया कि गलियों और चैम्बरों में कचरा और मलबा भरा पड़ा है, जिसके कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा सड़क तोड़ कर चेम्बर की सफाई के बाद मलबा सड़कों पर छोड़ दिया गया है, जिससे गलियां बंद हो गई हैं। इसके अलावा, नागरिकों ने एसआई कमल चावरीयां और नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कल शाम एसआई और नगरपालिका अध्यक्ष के मोहल्ले में आने पर एसआई कमल चावरीयां ने बदतमीजी और हाथापाई की, जिससे नागरिकों में रोष फैल गया है। मोहल्लेवासियों ने एसआई कमल चावरीयां को तुरंत पद से हटाने और मोहल्ले में सफाई कराने की मांग की है। इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद दाऊद काजी, पार्षद हीरालाल, संदीप मारू, मनोज पारख, शुरतीर मोदी, धनराज पुगलिया, सुरेंद्र दुगड़, सौरभ मत बोथरा, दिनेश राजपुरोहित, मुन्ना चूनर, कमला देवी, भंवरी देवी, कान्ता मालू, शेखर चंद, कन्हैयालाल, पन्नालाल मालू, पूरण स्वामी, बंशीलाल तावानीय, विक्रम मालू, कन्हैयालाल स्वामी, रामनिवास सायच, मनीष सायच, रौनक पारख, दीपक सारस्वत, सुरेंद्र मालू, संजय पुगलिया, रितेश सिंघी, भेरुदान सुराणा, धर्मचंद तावानीया, योगेश माली, चंदा कुमार, किरण कुमार बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।,

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!