Advertisement

बीकानेर-कस्बे की चंदा देवी शर्मा को योग से मिला नया जीवन जीबीएस ( गुइलेन-बैरे सिंड्रोम ) रोग को दी मात : चेयरमैन

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे की चंदा देवी शर्मा को योग से मिला नया जीवन जीबीएस ( गुइलेन-बैरे सिंड्रोम ) रोग को दी मात : चेयरमैन

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की ओम योग सेवा संस्था की चेयरमैन मंजू देवी ने जानकारी देते हुए बताया। संस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुखी और निरोगी जीवन जीने के लिए योग की ओर अग्रसर करना। संस्था के निदेशक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरू ओम प्रकाश कालवा की मेहनत रंग ला रही है। कस्बे की चंदा देवी शर्मा जो तीन माह पूर्व जीबीएस (गुइलेन-बैरे सिंड्रोम) नामक का गंभीर रोग हो गया जिसमें शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया और एलोपैथी डॉक्टर्स ने कहा कि इस रोग को ठीक होने में तीन से चार साल लग सकते हैं तब उन्हीं डॉक्टर्स ने योग करने की सलाह दी। संस्था चेयरमैन ने कहा ओम कालवा ने मात्र एक महीने में चंदा देवी शर्मा को योग से नया जीवन प्रदान कर चलने फिरने के लायक बना दिया। चेयरमैन मंजू देवी ने कहा कि संस्था में कमर दर्द (स्लिप डिस्क),गर्दन दर्द (सरवाइकल),लकवा(पैरालिसिस) जैसे गंभीर रोगों को योग से ठीक किया जाता है। योगगुरू ओम कालवा ने सैकड़ों रोगियों को ठीक कर चूके है और ओम योग सेवा संस्था में प्रदेश के दूर दराज इलाकों से रोगी अपना रोग ठीक करवाने के लिए आते हैं। स्थान कस्बे की देवनारायण कॉलोनी संस्था का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा प्रत्येक रविवार को छुट्टी रहती है। चंदा देवी शर्मा के परिवारजनों ने संस्था व ओम कालवा का आभार व्यक्त किया और इस योग कार्य को पुनीत कार्य बताया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!