Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करना पड़ा भारी पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में शराब पीकर गाड़ियां दौड़ाकर और सार्वजनिक जगह पर उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने दो गाड़ियों को जब्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ड्यूटी ऑफिसर भगवान राम को सूचना मिली कि कुछ युवक शराब पीकर गाड़ियों में हंगामा कर रहे हैं, जिसमें एक लड़की भी शामिल है। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्विफ्ट और बोलेरो गाड़ियों को रोका। बोलेरो गाड़ी एक लड़की चला रही थी जो पुलिस को देख कर फरार हो गई। दूसरी गाड़ी स्विफ्ट में सवार चारो शराब के नशे में थे।आरोपी युवक सुरेंद्र कुमार मदन लाल जाति जाट निवासी धीरदेसर चोटिया,जय नारायण पुत्र भंवर लाल जाति जाट निवासी धीरदेसर चोटिया, मामराज पुत्र केशराराम जाट निवासी भादासर, भागीरथ पुत्र बेगाराम जाति जाट निवासी भादासर को पुलिस ने आरोपियों को भारतीय दंड संहिता के रिफ्तार कर हवालात में डाल दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!