सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा ब्यूरो
अब्दुल सलाम रंगरेज
किसान जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित-
भीलवाड़ा-
काछोला में आज रविवार को किसान जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
लगातार वर्ल्ड वार्मिंग के खतरों को देखते हुए सभी देश चिंतित हैं। हाल ही में गर्मी के मौसम में लगातार तापमान में हुई वृद्धि को देखते हुए सरकार ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का निर्णय लिया।
इसी के तहत विभिन्न संस्थाओं द्वारा पर्यावरण संतुलन के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
ग्राम काछोला मे रविवार को वर्ल्ड एग्रोफोरेस्ट्री के द्वारा किसान जागरूकता और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे काछोला के आसपास से आये हुए किसानो को डॉ. भूपेश मीणा ने वर्ड एग्रोफोरेस्ट्री, cifor-icraf और मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरनमेंट फारेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के सहयोग से चलाये गए TOFI प्रोग्राम (वनो के बाहर वृक्ष कार्यक्रम ) के फायदों के बारे मे बताया गया।
इस के साथ ही किसानो को पारम्परिक खेती साथ-साथ फलदार पौधों, इमारती पेड़ों व अन्य पौधों की खेती के बारे मे जानकारी दी। जिससे किसानो को खेती से होने वाली आय मे वृद्धि हो सके और पर्यावरण को भी लाभ हो सके. इस प्रोग्राम मे काछोला से 200 से अधिक महिला कृषक व पुरुष किसानो ने भाग लिया.
और यहाँ वर्ल्ड एग्रोफारेस्टरी से पियूष मीणा, और काछोला के मास्टर ट्रेनर सद्दीक मोहम्मद और भागचंद धाकड़ के सहयोग से शिविर का आयोजन सफल रहा। कार्यक्रम में उपसरपंच देवीलाल माली उमराव सिंह सोलंकी श्याम लाल आचार्य अब्दुल सलाम मोहन धाकड़ आदि कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

















Leave a Reply