Advertisement

बीकानेर-मोटरसाइकिल से गिरने के बाद सिर में गम्भीर चोट लगने इलाज के दौरान महिला की हुई मौत ।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव कल्याणसर में एक महिला मोटरसाइकिल से गिर गई और सिर में चोट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्याणसर नया निवासी 27 वर्षीय लिच्छीराम पुत्र खेताराम जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 51 वर्षीय माता सुंदर देवी 16 जुलाई 2024 को दोपहर करीब 12.30 बजे बापेऊ रोड पर मोटरसाइकिल से गिर गयी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें पीबीएम लेकर गए जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व जांच एएसआई हेतराम को दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!