सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही
आगर सुसनेर के संयुक्त दल द्वारा
अनुमानित 23000 रुपए की अवैध मदिरा जप्त की
सुसनेर,आगर-मालवा, जिला मुख्यालय से खबर गुरुवार को 25 जुलाई। आबकारी आयुक्त द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में आगर जिले में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी किरण सिंह यादव के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वृत्त आगर सुसनेर के संयुक्त दल द्वारा 24 जुलाई को वृत्त- आगर में प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, एस एन सिंगनाथ के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई में सघन तलाशी कर थाना बडौद व राजस्थान राज्य की सीमा पर स्थित गांवो में सघन गश्त कर विधिवत चिन्हित स्थानों पर छापा मारकर कार्रवाई की गई। जिसमें अवैध मदिरा 115 पाव देशी मदिरा , 26 केन (500 एम एल) विदेशी मदिरा बीयर , 25 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 80 किलो महुआ लहान को बरामद को जप्त कर विधिवत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) (च) के 6 प्रकरण बनाए गए। जब्त सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 23000 रुपए है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षकनरेंद्र डामोर ,योगेन्द्र सिंह ठाकुर , आबकारी आरक्षक सुरेन्द्र कुमार वर्शी दीनबंधु पाटीदार गौरव जडेजा व नगर सैनिक कमल सिंह डांगी ,राजेश डांगी का योगदान रहा।


















Leave a Reply