सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
मां तुझे प्रणाम योजना अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय सीमा के भ्रमण हेतु जिले से बालिकाओं का दल हुआ रवाना
मां तुझे प्रणाम योजना” अंतर्गत जिला आगर मालवा की 12 बालिकाओं के साथ सोनू पाटीदार ग्रामीण युवा समन्वय विकासखंड सुसनेर का चयन प्रभारी के रूप में हुआ है
सुसनेर,आगर – मालवा जिला, मुख्यालय से खबर 25 जुलाई गुरूवार को संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित “मां तुझे प्रणाम योजना” अंतर्गत जिला आगर मालवा की 12 बालिकाओं के साथ सोनू पाटीदार ग्रामीण युवा समन्वय विकासखंड सुसनेर का चयन प्रभारी के रूप में हुआ है।
जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी शक्ति राऊत ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाओं का दल जिले से रवाना हो गया है, जो भोपाल से राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा तानोत माता लोंगेवाला भ्रमण हेतु रवाना किया जाएगा। जिला अधिकारी ने सभी दल को सकुशल यात्रा पूरी करने हेतु मंगल कामना प्रेषित की है।


















Leave a Reply