सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
मंगलवार देर रात क्षेत्र के शेरुणा गांव के शिवधोरा के पास जयपुर हाइवे पर खड़े ट्रक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी हादसें में एक की मौत हो गई और वही अन्य दो घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार पड़िहारा रतनगढ़ से बीकानेर जा रही कार ने हाइवे पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे पड़िहारा निवासी शेर सिंह,राजू,धनराज को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया,कार की ट्रक से हुई टक्कर में एक घायल पड़िहारा, रतनगढ़ निवासी 35 वर्षीय शेरसिंह पुत्र ओमसिंह रावणा राजपूत की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। इस संबंध में मृतक के चाचा कमल सिंह ने शेरुणा थाना में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसका भतीजा ओमसिंह अपने किसी काम से बीकानेर गया था व उसी दिन रात को बीकानेर से लौट रहा था। शेरुणा से झंझेऊ के बीच एक अनियंत्रित ट्रक खड़ा था और ट्रक द्वारा ना तो बेरिकेटिंग की गई और ना पीछे के इंडिकेटर दिए या ना ही कोई रेडियम पट्टी लगी थी। जिससे कार सवार को ट्रक के खड़े होने का पता ही नहीं लगा। घटना में ओमसिंह सहित राजू व धनराज घायल हुए जिन्हें एंबुलेंस द्वारा पीबीएम ले जाया गया। जहां बुधवार को ईलाज के दौरान ओमसिंह ने दम तोड़ दिया। सेरूणा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है।


















Leave a Reply