सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमारमाली सुसनेर
जनपद पंचायत सुसनेर में सुरक्षा जवान भर्ती शिविर का हुआ आयोजन, 40 अभ्यर्थियों का किया चयन
उपरोक्त सुरक्षा जवान विशेष भर्ती केम्प में नियोजक केप्सटोन सर्विस लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के भर्ती कर्ता अधिकारी श्री सूरजभान मीणा उपस्थित रहे
सुसनेर, जिला आगर – मालवा, मुख्यालय से खबर 24 जूनबुधवार को जिला प्रशासन आगर के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय आगर मालवा द्वारा ग्रामीण आजीविका मिशन सुसनेर के सहयोग से जनपद पंचायत सुसनेर में सुरक्षा जवान विशेष भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। इस भर्ती शिविर में 62 आवेदकों ने पंजीयन कराया एवं इनमे से 40 अभ्यर्थियों का चयन किया जाकर ऑफर लेटर दिए गए है।
उपरोक्त सुरक्षा जवान विशेष भर्ती केम्प में नियोजक केप्सटोन सर्विस लिमिटेड हैदराबाद कंपनी के भर्ती कर्ता अधिकारी श्री सूरजभान मीणा उपस्थित रहे। भर्ती केम्प में शामिल युवाओ की काउंसलिंग की गयी तत्पश्चात शारारिक नाप जोक के पश्चात् योग्य आवेदकों का चयन किया गया
उक्त शिविर में जनपद पंचायत सुसनेर एवं ग्रामीण आजीविका मिशन जिला आगर मालवा का विशेष सहयोग रहा
उक्त शिविर में ब्लाक प्रबंधक- श्री लोक कांत जयसवाल , ABM श्री रूपनारायण त्रिपाठी सीआरपी एवम अन्य स्टाफ सहित जिला रोजगार कार्यालय से श्री संजीव कुमार पाटिल, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
आगर में 25 जुलाई को भर्ती शिविर का होगा आयोजन
जनपद पंचायत आगर में सुरक्षा जवान विशेष भर्ती शिविर का आयोजन 25 जुलाई को किया जावेंगा| इच्छुक आवेदक उक्त केम्प में शामिल होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते है।


















Leave a Reply