सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही
अधिकारियों का कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है
कलेक्टर ने छह विभाग प्रमुखों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया
सुसनेर ,आगर मालवा जिला मुख्यालय से खबर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर छह विभाग प्रमुखों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर आगामी तीन दिवस में जवाब तलब किया है।
विदित है कि सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों में विभाग प्रमुख द्वारा सक्रियता के साथ संज्ञान लिया जाकर शिकायतकर्ता से बात करते हुए निर्धारित समय-सीमा में समाधान कर जवाब पोर्टल पर दर्ज करना होता है। जिला जेल अधीक्षक जीएल ओसारी, उप संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग केके शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी बरखा गौड़, जिला खनिज अधिकारी रामसिंह उईके, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आरजी शर्मा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग अनमोल टोप्पो द्वारा शिकायतों के निराकरण में तत्परता से कार्रवाई नहीं करने पर विभाग को शासन स्तर से डी ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। अधिकारियों का कृत्य कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता को प्रदर्शित करता है एवं मध्य-प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम -1965 का उल्लंघन होकर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 में प्रावधानों के अन्तर्गत दण्डनीय होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजे जाने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।


















Leave a Reply