सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
आज विद्युत निगमों के कार्मिकों द्वारा उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया जिसके माध्यम से उन्होंने बताया की विद्युत निगम कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत GPF खाता आवंटित करने तथा CPF कटौती बंद करने की बात कही। साथ ही ज्ञापन में बताया की गत 10 जुलाई को अन्य प्रमुख मांगे व ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण के बाबत मुख्य कार्यालयों के माध्यम से ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक उक्त सन्दर्भ में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही निगम प्रबंधन ने एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल से कोई बात की है। कोई गतिविधि न होने के कारण आज एसोसिएशन के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर पुनः ज्ञापन दिया गया। एसोसिएशन द्वारा दिए गए ज्ञापन में जल्द से जल्द निगम के कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन योजना के अंतर्गत GPF खाता आवंटित करने तथा CPF कटौती बंद करने, इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाने, आईटीआई होल्डर टेक्निशियन III, II व । के लिए 2018 में लागु टाइम बाउंड पद- अपग्रेडेशन का वित्तीय लाभ ज्वाइनिंग तिथि से लागु करवाए जाने, RGHS योजना को विद्युत निगम के कार्मिकों के लिए राज्य सरकार के कार्मिक के भांति लागू करवाई जाने, अतिआवश्यक सेवा के लिए कार्मिकों को हाई ड्यूटी अलाउंस दिए जान, राज्य सरकार के कार्मिकों पर लागू समूह व्याक्तगत दुर्घटना बीमा योजना को विद्युत निगमों के कार्मिकों पर भी लागू करवाया जाये ताकि वैकल्पिक वार्षिक प्रीमियम चुनने पर 10,20 या 30 लाख रूपये के बीमा का लाभ मिल सके, विधुत निगमों में 33/11 केवी ग्रिड सबस्टेशन (GSS) के प्रचालन कार्य हेतु एवं फाल्ट रेक्टीफिकेशन टीम (F.R.T.) के लिये ठेका कर्मियों की सेवायें रेक्सो की तर्ज पर राजस्थान लोजिस्टिकल सर्विसेज डिलीवरी कोपर्पोरेशन के अन्तर्गत ली जाये जिससे कि इनका शोषण ना हो सके और दनको न्यनतम मजदूरी मिल सके साथ ही नियमित भर्ती में इनको आयू में छूट एवं बोनस अंक देने की व्यवस्था भी की जाने की मुख्य मांगे की गई। कार्मिकों ने कार्यवाही न होने की स्थिति में आगामी 21 अगस्त को जयपुर में विधुत भवन का घेराव कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।

















Leave a Reply