Advertisement

बीकानेर-ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जीएसएस पर लगाया ताला किया, प्रदर्शन अधिकारी पहुंचे मौक़े पर

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से कार्मिक नही होने से परेशान ग्रामीणों ने आज हथाना जोहड़ 33 केवी जीएसएस के गेट पर ताला जड़ दिया है। बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बंद पड़े जीएसएस को लेकर नाराजगी जाता रहे है। ग्रामीणों मे बताया की शिकायत का समाधान तो दूर की बात है यहा तो शिकायत सुनने वाला भी नही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ सप्ताह पहले यहाँ कार्यरत ठेकाकर्मी चला गया और लौट कर नही आया है। कुछ दिनों तक तो ग्रामीणों ने यहाँ का प्रबंधन संभाला लेकिन आज ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए जीएसएस पर ताला लगा दिया। ग्रामीण इस जीएसएस किसी कार्मिक की नियुक्ति की मांग कर रहे है। विभागीय जेईएन दिनेश कुमार मौक़े पर पहुंचे और पूर्व कार्मिक को तैनात करने की कार्रवाई के प्रयास कर रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!