Advertisement

बीकानेर-नेशनल हाइवे पर गौवंश का शव विक्षिप्त हालत में पड़ा है। युवाओं ने जताया रोष

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाईवे घुमचक्कर सर्किल के पास एक गौवंश का शव विक्षिपत हालत पड़ा है जिसे लेकर कुछ गौसेवको ने रोष जताते हुए इसे तुरंत हटाने की मांग की है। गौसेवक आनंद जोशी ने बताया कि देर रात किसी वाहन से टकराने से गौवंश की यहां मौत होने का अंदेशा प्रतीत हो रहा है और आज दोपहर तक वाहनों से घसीट कर शव विक्षिप्त हालात में आ गया है। यहां किसी ने डिवाइडर की जाली व एक पत्थर भी आगे लगाया। जोशी सहित कुछ अन्य युवाओं ने पालिका द्वारा इसे तुरंत यहां से हटाने की मांग की है। वहीं पालिका के एसआई कमल चांवरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर सफाई कार्मिक भेजकर गौवंश के मृत शव को हटवाने के निर्देश दे दिए गए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!