सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है।शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है ! पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त, योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏हर हर महादेव🙏
🌴जय श्री राधे 🌴
*दिनाँक:- 23/07/2024, मंगलवार*
द्वितीया, कृष्ण पक्ष,
श्रावण
चोघडिया, दिन
अमृत 05:55 – 07:37 शुभ
काल 07:37 – 09:19 अशुभ
शुभ 09:19 – 11:01 शुभ
रोग 11:01 – 12:43 अशुभ
उद्वेग 12:43 – 14:25 अशुभ
चर 14:25 – 16:07 शुभ
लाभ 16:07 – 17:49 शुभ
अमृत 17:49 – 19:31 शुभ
चोघडिया, रात
चर 19:31 – 20:49 शुभ
रोग 20:49 – 22:07 अशुभ
काल 22:07 – 23:25 अशुभ
लाभ 23:25 – 24:43* शुभ
उद्वेग 24:43* – 26:02* अशुभ
शुभ 26:02* – 27:20* शुभ
अमृत 27:20* – 28:38* शुभ
चर 28:38* – 29:56* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.
🙏🏻 दैनिक राशिफल 🙏🏻
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष-आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। यश बढ़ेगा। व्यापार वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमाद न करें। चोट व रोग से परेशानी संभव है।
🐂वृष-शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधन प्राप्त होंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
👫मिथुन-स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी अपरिचित पर अतिविश्वास न करें। विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है। धैर्य रखें।
🦀कर्क-आंखों का ख्याल रखें। अज्ञात भय सताएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
🐅सिंह-घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अज्ञात भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा।
🙍♀️कन्या-शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंब समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।
⚖️तुला-शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवस रहेंगे
🦂वृश्चिक-घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे।
🏹धनु-किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।
🐊मकर-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
🍯कुंभ-वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें। लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। धैर्य रखें।
🐟मीन-धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
🙏🏻आपका दिन मंगलमय हो🙏🏻
सावन में क्या करने से क्या लाभ होगा::-
1🌼 शिवलिंग पर बिल्वपत्र अर्पित करने से जातक के पापों व रोंगों से मुक्ति मिलती है !
2🌼 शिवलिंग पर कमल पुष्प अर्पित करने से जातक को शांति व् धन की प्राप्ति होती है !
3🌼 शिवलिंग पर दूर्वा अर्पित करने से जातक की आयु में वृद्धि होती है !
4🌼 शिवलिंग पर धतूरा अर्पित करने से जातक को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है !
5🌼 शिवलिंग पर कनेर का पुष्प अर्पित करने से जातक को पारिवारिक कलह से मुक्ति व् रोग से मुक्ति मिलती है !
6🌼 शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने से जातक के पापों का नाश व् शत्रुओं का शमन व भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है !
7🌼 सावन के मंगलवार को शाम 5 बजे के बाद भगवान श्री हनुमान जी की मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाकर पूजा करने से लाभ मिलता हैं !
8🌼 सावन के मंगलवार को एक साबुत पान का पत्ता में थोड़ा सा गुड़ और चना रखकर भगवान श्री हनुमान जी को भोग लगाना चाहिए अनुसार यदि आप सावन में आने वाले मंगलवार को भगवान श्री हनुमान जी को गुलाबों की माला अर्पित करके दिए गये मंत्र का जाप करना चाहिए ! मंत्र : “राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे। सहस्त्र नाम तत्तुल्यं राम नाम वरानने ।
9🌞जिस भी जातक के जीवन में सूर्य के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर विधिवत या पंचोपचार करने के बाद लाल आक के पुष्प एवं पत्तों से भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करनी चाहिए !
10🌛जिस भी जातक के जीवन में चंद्रमा के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गाय का दूध से अभिषेक करना चाहिए व् सावन के सोमवार का विधिपूर्वक उपवास रखना चाहिए !
11🛑जिस भी जातक के जीवन में मंगल के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर विधिवत गिलोय की जड़ी-बूटी के रस से अभिषेक करना चाहिए !
12☘️जिस भी जातक के जीवन में बुध के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर विधिवत विधारा की जड़ी के रस से अभिषेक करना चाहिए !
13🌻जिस भी जातक के जीवन में गुरु के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर विधिवत केसर मिश्रित दूध शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए !
14🌹जिस भी जातक के जीवन में शुक्र के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर विधिवत पंचामृत एवं घृत से अभिषेक करना चाहिए ।
15🌚जिस भी जातक के जीवन में शनि के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर विधिवत गन्ने के रस एवं छाछ से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए !
16🌗जिस भी जातक के जीवन में राहु-केतु के कारण परेशानी आ रही हो तो सावन के पुरे महीने पास वाले मंदिर में जाकर शिवलिंग पर कुश और दूर्वा को जल में मिलाकर अभिषेक करने से लाभ मिलता है !


















Leave a Reply