• यमुनानगर में एक लड़की को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में महिला यूट्यूबर गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की 20 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण करने, बेचने और देह व्यापार में धकेलने के मामले में पुलिस ने पुराना हमीदा निवासी यूट्यूबर महिला सबा खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली रुखसाना ने 26 जून को यमुनानगर पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 5 जून को घरेलू कामकाज को लेकर उसका अपनी छोटी बहन से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह घर से निकल गई। तभी उसकी भाभी का भाई उसके पास आया। दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई; जब उसकी आंख खुली तो वह एक कमरे में थी। वहां भाभी और उनकी 23 साल की भतीजी थी। दोनों ने उसके साथ मारपीट की, कुछ देर बाद भाभी का भाई आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।उसने बताया कि उसे पांच दिन तक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। फिर वे उसे यमुनानगर ले आए। यहां उन्होंने रुखसाना को महिला यूट्यूबर सबा खान को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। जिसके बाद यूट्यूबर ने उसे कमरे में बंद कर रखा। आरोपी उसे नशीली गोलियां देता था और हर रात दो लोग कमरे में आते थे और उसके साथ बलात्कार करते थे।
यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि इस मामले में पहले से ही जांच चल रही थी और इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आज महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार कर दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है. इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Leave a Reply