• प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने,महराजगंज में एक पेड़ मां के नाम,पेड़ लगा कर अभियान का शुभारंभ किया।
महराजगंज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” द्वारा एस.एस.बी.मुख्यालय
महराजगंज कैंप परिसर में 22वी वाहिनी मे वीर वन के नाम से वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को पौध भी वितरित किया।
वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम 2024 के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु जी” का एस.एस.बी. कैंप परिसर 22वी वाहिनी मे स्वागत किया गया।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” एवं प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० पी.गुरु प्रसाद का एस.एस.बी.कैंप मुख्यालय परिसर 22वी वाहिनी में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
राज्यमंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” ने लोगों को संबोधित करते हुए वृक्ष के महत्व के विषय मे विशेष जानकारी से अवगत कराया,तथा एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील की।आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री डॉ.दयाशंकर मिश्र “दयालु” एवं उत्तर प्रदेश सचिव पी.गुरु प्रसाद सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल एवं जिलाधिकारी महराजगंज अनुनय झा,महराजगंज पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना द्वारा चौकी क्षेत्र बहुआर में वृक्षारोपण महा अभियान पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ जन अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” लगाया गया।
Leave a Reply