Advertisement

सुसनेर *एक पेड़ मां के नाम के माध्यमसे सुंदर सी यह धरती सजाएं आभा अरोड़ा चौपड़ा*

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

*एक पेड़ मां के नाम के माध्यमसे
सुंदर सी यह धरती सजाएं आभा अरोड़ा चौपड़ा*

सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया के आव्हान पर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामणजी राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा की निर्देश पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के मंडल नलखेड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम जायसवाल कालोनी में शनिवार को आयोजित किया। पौधारोपण कार्यक्रम के तहत बैलपत्र का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम लगाकर धरती को खुशहाल बनाने की कामना की गई। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए वृक्ष का महत्व को बताकर पेड़ लगाने का सभी से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हम सभी को एक पौधा मां के नाम लगाकर सुंदर सी इस धरती को सजाना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी सकलेचा ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री सीमा बैरागी ने किया। इस अवसर पर जिला मिडिया प्रभारी कौशल्या जायसवाल, पूर्व मंडल मंत्री रोडीबाई, सरिता, चंदाबाई, रेखा विश्वकर्मा, राधा बाई, प्राची, प्रकाश आदि महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
चित्र : पौधारोपण करती भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चौपड़ा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!