Advertisement

ललितपुर,पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है : थानाध्यक्ष बानपुर

रिपोर्ट ललित नामदेव

दि 20/07/2024

जिला ललितपुर

 Urself

ललितपुर,पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है : थानाध्यक्ष बानपुर

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का हुआ आयोजन

बानपुर/ललितपुर । पौधारोपण अभियान के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम थीम पर थाना बानपुर मे थानाध्यक्ष सियाराम पटेल के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया । अभियान के अंतर्गत उपस्थित पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए ।
कस्बा बानपुर के जीवन शिल्प इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित थानाध्यक्ष बानपुर सियाराम पटेल ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेडों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है, प्रकृति की खूबसूरती के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए । हम सभी के लिए पौधरोपण कर उनका संरक्षण भी करना चाहिए ।
इस अवसर पर आनन्द चौधरी, कांस्टेबल प्रशांत राजपूत, रविंद्र कुमार, मनीष कुमार, विद्यालय प्राचार्य रामाधार त्यागी, संतोष तिवारी, दीपक नामदेव, ग्यासीराम कुशवाहा, पंकज जैन, राकेश नामदेव, राकेश घोष, सुनील परिहार, प्रदुम सिंह, प्रशांत जादौन, रोहित यादव, कुंवर सिंह, गीता यादव, भगवानसिंह, अमित राजौरिया, सुनील भारद्वाज, अशोक श्रीवास्तव, मनोज नामदेव, ललित नामदेव पत्रकार एवं बड़ी संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें ।

*सत्यार्थ न्यूज से बानपुर संवाददाता ललित नामदेव की रिपोर्ट*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!