Advertisement

भीलवाड़ा-बिजली कटौती एवं जहाजपुर प्रधान के निलंबन को लेकर विरोध-

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

बिजली कटौती एवं जहाजपुर प्रधान के निलंबन को लेकर विरोध-
मांडलगढ़ में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा-जिले के मांडलगढ़ कस्बे में जहाजपुर प्रधान सीता देवी गुर्जर के निलंबन एवं क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम मांडलगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आसपास के क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार के तानाशाही एवं मनमानी पूर्ण कार्य के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव भूपेंद्र सिंह पुरावत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया की प्रदेश में लगातार हो रही बिजली कटौती से किसान और आमजन परेशान है। कुछ दिनों में मांडलगढ़ में चोरियों की वारदातें बढ़ी है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है पुलिस की निष्क्रियता साफ नजर आ रही है। उन्होंने मांग की जनता को पूरी बिजली मिलनी चाहिए। और जहाजपुर प्रधान के निलंबन को निरस्त कर वापस बहाल करें। ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूपेंद्र सिंह पुरावत के साथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रफीक टाक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जफर टाक, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रसीद आसाम, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुनीर लोहार, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!