Advertisement

विदिशा – राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया

https://satyarath.com/

रिपोर्टर – प्रकाश चंद मिश्रा
सत्यार्थ न्यूज विदिशा

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर की मां वाटिका का अवलोकन किया
एक_पेड़_मां_के_नाम

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने आज विदिशा प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया है। गौरतलब हो कि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने विदिशा जिले में राजस्व महाअभियान 2.0 का शुभारंभ किया है। उन्होंने महाअभियान के दौरान क्रियान्वित बिंदुओं का समय सीमा में क्रियान्वयन करने की समझाईंश राजस्व अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दी है।

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा का कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचने पर कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने गुलदस्ते भेंटकर स्वागत किया।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में सबसे पहले हर्र प्रजाति का पौधा रोपित किया और कलेक्टेªट परिसर मंे तैयार की जा रही मां वाटिका का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया है।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा नेे कलेक्ट्रेट परिसर में रौपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों को संरक्षित रखने पर बल दिया ताकि भविष्य में यह पौधे सम्पूर्ण पेड़ का आकार ले सकें। कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बनाई गई मां वाटिका का भी अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने यहां पौधे की प्रजाति हर्र सहित आम, जामुन, नींबू, कटहल सहित अन्य प्रजातियां के पौधों को संरक्षित रखने हेतु स्टील की जाली से किए गए प्रबंधो की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।

एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रे, विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन, श्री राकेश जादौन, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर व राजस्व सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!