Advertisement

बीकानेर-डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर लगाए 101 पौधे, लिया सुरक्षा का संकल्प

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

पेड़-पौधे हमारे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं, प्राणी मात्र का जीवन पेड़-पौधे पर निर्भर है, वृक्ष हमारे जीवनदाता हैं, उनका संरक्षण, संवर्धन एवं अधिक से अधिक पौधों का रोपण हम सबकी प्रमुख जिम्मेदारी है। आज की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण है। समस्या से निपटने के लिए व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी क्रम में आज श्रीडूंगरगढ़ सामाजिक संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारो द्वारा 101 पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया जहां दोनों कब्रिस्तान में व पंचायत समिति व दरगाह में पौधे लगाए गए छायादार वृक्षों के पौधो का रोपण कर इनकी देखभाल करने व पालन की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विकास अधिकारी मनोज धायल, जसवीर सारण ,रोशन चांगल, अमीर खान क्यामखानी, मनोज चौपदार, अबुसाहिल भुट्टा, जावेद क्यामखानी, जावेद क्यामखानी, नदीम धोबी, असगर अली भाटी, लियाकत तेली, रफीक खोखर, शहाबुद्दीन धोबी, अकबर तेली, अकबर लुहार, आरिफ चुनगर, आरिफ लीलगर, मेहबूब भाटी सहित सोसायटी के अनेक सेवादार मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!