Advertisement

दरभंगा : प्रखंड विकास पदाधिकारी को विदाई, नए का अभिनंदन।

www.satyarath.com

• प्रखंड विकास पदाधिकारी को विदाई, नए का अभिनंदन।

www.satyarath.com

दरभंगा। सदर प्रखंड परिसर स्थित सभागार में विदाई सह अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। बीडीओ विजय कुमार सौरभ का बांका जिले के कटोरिया प्रखंड में स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। वहीं उनके जगह पर पदभार ग्रहण करने वाले डॉ. रवि रंजन का अभिनन्दन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रखड सांख्यकी पदाधिकारी पवन कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रखंड के कर्मी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पदाधिकारियों का आना- जाना लगा रहता है। परंतु कुछ पदाधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड़ते हैं जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं। सदर प्रखंड मुख्यालय के जल जमाव जैसी समस्या को दूर करने में बीडीओ विजय कुमार सौरभ के योगदान की काफी तारीफ की गयी। वहीं इस मौके पर विजय कुमार सौरभ ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। कभी भी लोगों की समस्या से घबराना नहीं चाहिए। जहां तक हो सके उनका कार्य करने का काम करना चाहिए। उन्होंने सदर प्रखंड की तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व ग्रामीण लोगों का अपने कार्यकाल में सहयोग एवं प्यार के लिए आभार जताया. इस दौरान उपस्थित कर्मी एवं जनप्रतिनिधि से अनजाने में हुई किसी भूल के लिए मन में ना रखने की बात भी कही। वहीं उनके जगह पर नव पदस्थापित बीडीओ डॉ. रवि रंजन ने अपने अभिनन्दन के क्रम में वर्तमान बीडीओ के तीन वर्ष के कार्यकाल में बाकी बचे कार्य का अवलोकन करके पूर्ण करने हेतु प्रयास करने का भरोसा दिलाया। वहीं प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच पथ पर जल जमाव की समस्या बनी हुई है, इसे जल्द दूर करने की बात भी दोहराई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी, उप प्रमुख राकेश रौशन, मुखिया राजकुमार दास, दीप नारायण पासवान ,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार, बीसीओ नीतीश कुमार, शौचालय कोआॅर्डिनेटर श्याम कुमार, प्रधान लिपिक रोशन कुमार, नाजीर आशुतोष कुमार, दीपू कुमार सहित प्रखंड के दर्जन कर्मियों ने विचार रखे।

रिपोर्टर “प्रदीप शुक्ल” की रिपोर्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!