Advertisement

बीकानेर-शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*==============================*

*1* पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प पर फायरिंग, कान पर गोली लगी, बाल-बाल बचे, संदिग्ध शूटर मारा गया; राष्ट्रपति बाइडेन ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

*2* पीएम मोदी ने ‘दोस्त’ डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को लेकर जताई चिंता, कहा- राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं

*3* इंदिरा गांधी, बेनजीर भुट्टो, शिंजो आबे… ट्रंप से पहले कई लीडर्स पर भी हो चुका हमला, कई को गंवानी पड़ी जान

*4* नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन बोले-देश में हिंदू-मुस्लिमों के साथ रहने की परंपरा, धार्मिक सहिष्णुता पर जोर काफी नहीं, साथ मिलकर काम करना जरूरी

*5* UP लोकसभा चुनाव में लगे झटके को नहीं पचा पा रही BJP, लखनऊ में पार्टी की बड़ी बैठक, हार के कारणों पर मंथन; 2027 पर भी फोकस

*6* UP उपचुनाव में ‘अजगर’ की चाल चलेगी RLD, सीटों के बंटवारे पर BJP से होगा तगड़ा मोलभाव!

*7* निर्यात ने लगाई छलांग, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल बोले- वैश्विक चुनौतियों के बीच पांच फीसदी का इजाफा

*8* पश्चिम बंगाल उपचुनाव 2024: टीएमसी को हराने में नाकाम रही बीजेपी, अपनी तीन सीटें भी गंवाई

*9* कांग्रेस ने गौरव गोगोई को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा में नियुक्त किया पार्टी का उपनेता

*10* जगन्नाथ मंदिर का खजाना 46 साल बाद खोला गया, कीमती सामानों की डिजिटल लिस्टिंग होगी, भंडार गृह में लकड़ी के 6 संदूक भेजे गए

*11* मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज रोहित आर्या बीजेपी में शामिल, तीन महीने पहले ही हुए थे रिटायर

*12* पूर्व खिलाड़ियों की अपील का हुआ असर, बीसीसीआई ने अंशुमान गायकवाड़ को दी वित्तीय मदद,गायकवाड़ ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं और उनका लंदन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शीर्ष परिषद को निर्देश देते हुए गायकवाड़ को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने कहा है।

*13* बिहार में 7 नदियां उफान पर, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रेड अलर्ट; MP समेत 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी
*=============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!