Advertisement

सुसनेर- पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर दो डॉक्टरो को जारी किया नोटिस

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

पोस्टमार्टम के लिए मना करने पर दो डॉक्टरो को जारी किया नोटिस

सीबीएमओं के निर्देश पर आफ डयूटी वाले डॉक्टर पहुंचे पोस्टमार्डम के लिए

 
      सुसनेर सिविल अस्पताल सुसनेर में रोस्टर के अनुसार डयूटी पर मौजूद डॉक्टर व एक अन्य डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्डम करने से मना करने का मामला सामने आया है। सीबीएमओं को सूचना मिलने पर मामले में गंभीरता दिखाते हुवें अस्पताल में मौजूद अन्य डॉक्टर पोस्टमार्डम करवाकर शव परिजनों को सौपा गया। वही दोनो चिकित्सकों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर तीन दिवस में जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार शनिवार को जनपद पंचायत सुसनेर के अंतर्गत आने वाले ग्राम डोगरगांव निवासी जनपद सदस्य देवीलाल पिता बालचंद गुर्जर उम्र 34 के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते शनिवार को घर में फासी लगा ली थी। घटना के बाद शव को दोपहर 01 बजे पोस्टमार्डम के लिए सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया था। अस्पताल में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉ.नीलम जैन एवं डॉ.हर्षिता टटावत के द्वारा पोस्टमार्डम कार्य करने से मना करने पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.राजीव बरसेना ने दोनो चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है। सीबीएमओं के निर्देश पर अस्प्ताल में पदस्थ डॉ.सुयश भारद्वाज के द्वारा डयूटी आफ के बाद भी मानवता के नाते शव परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्डम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौपा गया। इस घटनाक्रम के दौरान मृतक के परिजनों को 2 घंटे तक पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल में इंतजार करना पडा। जिस समय शव अस्पताल पहुंचा इस दौरान चिकित्सक डॉ.हर्षित टटावत ओपीडी में मरीजों को देख रही थी। वहीं दोपहर की डयूटी के लिए डॉ नीलम जैन अस्पताल पहुंची थी। दोनो चिकित्सको ने पोस्टमार्डम करने से मना कर दिया। जिसको लेकर परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। इस मामलें में मृतक के परिजनों के द्वारा मुख्य खंड चिकित्सका अधिकारी डॉ.राजीव बरसेना को लिखित शिकायत की है। जिस पर सीबीएमओं ने गंभीरता दिखाते हुवें दोनो चिकित्सकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 इनका कहना

जनपद सदस्य देवीलाल पिता बालचंद गुर्जर का शव पोस्टमार्डम के लिए पहुंचा था पीएम के लिए शव पहुंचने के बाद भी पोस्टमार्डम नहीं किए जाने पर चिकित्सक डॉ.नीलम जैन एवं डॉ.हर्षिता टटावत को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। मामलें में मृतक के परिजनों की शिकायत प्राप्त हुई है। दोनो के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

   डॉ.राजीवकुमारबरसेना 

 मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल सुसनेर

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!