जयपुर से भीलवाड़ा वाया शाहपुरा 6 लैन एक्सप्रेस वे की घोषणा से हर्ष
सत्यार्थ न्यूज़ जिला शाहपुरा ब्यूरो चीफ गोपाल आचार्य
राजस्थान सरकार द्वारा जयपुर से भीलवाड़ा वाया शाहपुरा 6 लेन एक्सप्रेस वे के लिए डीपीआर बनाने के बाद घोषणा से शाहपुरा मे खुशी की लहर दौड़ गई है इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा शाहपुरा के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। शाहपुरा विधायक लालाराम बेरवा बताया कि 193 किलोमीटर एक्सप्रेस शाहपुरा केकड़ी मालपुरा होकर गुजरेगा। इसमें भीलवाड़ा जयपुर मेगा हाईवे बढ़ते यातायात के दबाव से राहत मिलेगी। वही जयपुर शाहपुरा की ढाई घंटे की दूरी तय की जा सकेगी। विधायक ने बताया कि इस संबंध में केकड़ी मालपुरा के विधायक के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस पर मुख्यमंत्री ने शाहपुरा मे हाईटेक बस स्टैंड के बारे में अगले सप्ताह विधानसभा में घोषणा करने का आश्वासन दिया है। सभापति रघुनंदन सोनी भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा युवा मोर्चा संयोजक चेतन वैष्णव नरेश कुमार कोली सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह ने कहा कि एक्सप्रेसवे शाहपुरा के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि शाहपुरा के विकास में भी तेजी आएगी।

















Leave a Reply