Advertisement

गुना-पीएम जनमन अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने 19 जुलाई तक चलेगा अभियान

https://satyarath.com/

पीएम जनमन अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने 19 जुलाई तक चलेगा अभियान

अभियान की मॉनिटरिंग के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को किया नियुक्त

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

(सीताराम नाटानी) गुना-(ईएमएस)। प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग भोपाल के माध्यम से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार पीएमजनमन मिशन के तहत पीव्हीटीजी जनसंख्या के 429 सहरिया गाँव/, बसाहटों में चिन्हित सहरिया जनजाति के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश प्राप्त हुये हैं। 12 से 19 जुलाई तक (14 जुलाई 2024 रविवार एवं 17 जुलाई 2024 मोहर्रम अवकाश को छोडकर) पूर्ण संतृप्त करने के लिये प्रात: 7 बजे से शाम 5 बजे तक अभियान चलाया जायेगा। पीव्हीटीजी ग्रामों मे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के ग्राम स्तरीय संबंधित कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता/ आशा सहयोगनी/ए.एन.एम./सी.एच.ओ. द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे, जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव/ रोजगार सहायक समग्र ई-केवाइसी का कार्यपूर्ण करने एवं उक्त कार्य मे ऑगनबाडी़ कार्यकर्ता/सहायिका पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, साथ ही संबंधित हलका पटवारी ग्राम में उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। इस हेतु जिला/ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पीव्हीटीजी ग्राम पंचायत/सहरिया बसाहट/ ग्रामों में मॉनिटरिंग कार्य के लिये ड्यूटी लगाये जाने का आदेश जारी किये गये हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!