राज्य के बजट में जालौर में बॉक्सिंग एकैडमी खोलने की घोषणा करवाने पर मुख्य सचेतक गर्ग का आभार जताया
रिपोर्ट श्रवण लुकड़
जालौर. मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के अथक प्रयासों से राज्य के बजट में जालौर में बॉक्सिंग एकैडमी खोलने को घोषणा करवाने के लिए् उनका आर्य वीर दल, आर्य समाज, जिला बॉक्सिंग संघ व विभिन्न खेल संघो ने आभार जताया है।
इन संगठनों ने वर्षो से प्रतिभाओं को देखते हुए बॉक्सिंग एकैडमी स्थापित करने की मांग की जा रही थी। आर्य वीर दल के संरक्षक दलपत सिंह आर्य ने मांग की है कि बॉक्सिंग एकैडमी के साथ कुश्ती,वुशू,कराते,जुडो, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग तथा विभिन्न मार्शल आर्ट खेलो की भी सुविधा एकैडमी में मुहिया करावे ताकि प्रतिभाओं को इसका लाभ मिल सके।
आर्य वीर दल के कृष्ण कुमार, जिला कुश्ती संघ ओलंपिक पद्धति के अध्यक्ष महेंद्र मुनोत, जिला पावर लिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष प्रशांत सिंह गेहलोत व सचिव कांतिलाल आर्य, जिला वुशू संघ के अध्यक्ष शिवदत्त आर्य व सचिव कन्हैयालाल मिश्रा, जिला सेपक टकरा संघ के अध्यक्ष विनोद आर्य, कोषाध्यक्ष अंबिका प्रसाद तिवारी, जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव जगदीश आर्य, एथलीट संघ के अध्यक्ष भरत कुमार भादरू, शाखानायक गणपत आर्य, थ्रोबॉल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष छगन आर्य, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव वरुण शर्मा ,मोहनलाल भादरू,छगन नाथ,वुशू कोच देवेश आर्य कई पदाधिकारी ने गर्ग का आभार जताया है।
















Leave a Reply