न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे है आज फिर स्टेट हाईवे 6 सरदारशहर रोड़ पर धीरदेसर पुरोहितान के पास
दो गाड़ियों की आपस मे भिड़ंत हो गयी मिली जानकारी के अनुसार हुंडई वर्ना कार व बोलेरो के बीच भिडंत होने से करीबन 6 लोग घायल हो गए जिनमे चार को आपणो गांव सेवा समिति व दो घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सब इंस्पेक्टर धर्मपाल वर्मा व टीम डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है सूचनाएं के अनुसार बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ से सरदारशहर की तरफ जा रही थी जबकि वर्ना गाड़ी सामने से आ रही थी और तभी यह हादसा हो गया।


















Leave a Reply