गंजबासौदा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत थाना प्रांगण में वृक्षारोपण हुआ
गंजबासौदा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत गुरुवार को पौधे लगाए गए ।यह पौधे पुलिस शहर ब देहात थाना अनुविभागीय अधिकारी के परिसर में लगाए गए।
सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मां के नाम एक पौधे का रोपण किया।
इस मौके पर एस डी ओ पी मनोज मिश्रा शहर थाना निरीक्षक संजीव चौकसे थाना निरीक्षक लोहिया पुलिस समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
जहां अनुबिभागीय अधिकारी पुलिस ने भी अपनी मां के नाम एक पौधारोपण किया। उनका कहना है कि यदि हम डेढ़ से 2 साल तक एक पेड़ की देखभाल करते हैं तो इसके बाद वह स्वता ही अपने आप को संभाल लेता है और भविष्य में छायादार फलदार और ऑक्सीजन देने का काम करता है। इसलिए हम सभी को अपनी मां की याद में के पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी निरंतर देखभाल भी करनी चाहिए।


















Leave a Reply