न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बुधवार को एसोसिएशन के बैनर तले पांचो विधुत निगम के तकनीकी कर्मचारियों ने राज्य सरकार के नाम उपखण्ड अधिकारी व विधुत निगम के अधिकारी को प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करवाने सहित इंटर डिस्कॉम स्थानान्तरण नीती बनवाने, RGHS योजना को विधुत निगम कार्मिकों पर राज्य सरकार के कार्मिकों के समरूप लागू करवाने, आईटीआई होल्डर कार्मिकों के लिये वर्ष 2018 से लागू टाईम बाऊड पद-अपग्रेडेशन का लाभ ज्वाईनिंग तिथि से लागू करवाने एवम् रेलवे की तर्ज पर निगम के तकनीकी कार्मिकों के लिये हार्ड ड्यूटी अलाऊंस लागू करवाने आदि की मांग की है। उनका कहना है की इन मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर 24 जुलाई को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा ओर वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं होने पर 21 अगस्त को जयपुर में विधुत भवन का घेराव किया जायेगा। कर्मचारी नेता रामकिशन यादव ने बताया कि बीकानेर जिले के प्रत्येक सबडिवीजन में ज्ञापन दिया जायेगा। इस दौरान कर्मचारी नेता हरपाल जाखड़ व सूर्य प्रकाश भी मौजूद रहे।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-राज्य सरकार के नाम दिया तहसीलदार को ज्ञापन

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-विभागीय कर्मचामियों ने दिया निगम अधिकारी को ज्ञापन, बताई अपनी मांगे


















Leave a Reply