न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
स्कूल बस व सवारी बस मे टक्कर होने की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ देर पहले यह दुर्घटना हेमासर फांटे हुई है। जहां ममता ट्रेवर्ल्स की बस बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमासर फांटे पर आगे चल रही एक स्कूल बस अचानक हेमासर की ओर मुड़ गई। हाइवे पर तेज गति से आ रही बस के चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया परंतु स्कूल बस के पिछले हिस्से में बस जा टकराई। गनीमत रही कि ममता ट्रेवल्स बस के ड्राइवर की सुझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया है। दोनों ही बसों में सवार के चोटिल होने की सूचना नहीं है। वहीं स्कूल बस में बच्चें सवार बच्चों में भी किसी के चोटें नहीं आने की सूचना मिली है।


















Leave a Reply