न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
ओम कालवा ने आयुर्वेद विभाग में अपने योग प्रशिक्षक पद से इस्तीफा दिया। योग शिक्षकों के स्थाई रोजगार हेतू आगे करेंगे बड़े आन्दोलन।
श्रीडूंगरगढ़। उपखण्ड के ए एच डबल्यू सी राजकीय आयुर्वेद औषधालय कितासर में राष्ट्रीय आयुष मिशन,आयुष मंत्रालय भारत सरकार आयुर्वेद विभाग में योग प्रशिक्षक पद पर सेवाएं प्रदान कर रहे प्रदेश के लोकप्रिय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक व ओम योग सेवा संस्था के निदेशक योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा ने ए एच डबल्यू सी प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ संध्या शर्मा को अपने योग प्रशिक्षक पद से त्यागपत्र सौंपा। ओम कालवा जो बचपन से योग से जुड़े हुए हैं उनका जीवन ही योग में गुजरा है। उन्होने प्रदेश भर से लाखों लोगों को सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में निशुल्क योग शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ देने का पुनीत कार्य किया हैं। और उनका उद्देश्य जीवन भर योग सेवा करना है। ओम कालवा ने योग विषय में ही सारी डिग्रियां हासिल की थी साथ में बीएड की डिग्री भी की हुई है लेकिन बचपन से ही नौकरी करने का शौक नहीं था वो स्वतंत्र होकर योग सेवा करना चाहते थे। कालवा ने बताया प्रदेश के अंदर जो डिग्री डिप्लोमा कोर्स प्राप्त योगी भाई बहन है लम्बे समय से उनके अधिकारों की रक्षा व उनके रोजगार हेतू निस्वार्थ भाव से काम कर रहे थे अब आगे भी बड़े स्तर से योगी भाई बहनों के लिए कार्य करेगें। कालवा ने बताया योग प्रशिक्षक पद से इस्तीफा देने का मुख्य कारण प्रदेश के योग शिक्षकों के साथ हो रहा दुर्व्यवहार और स्थाई रोजगार न मिलने तथा योग प्रशिक्षकों के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे कालवा ने कहा जिस पद्धति को सालों पहले धरातल पर लागू कर देना चाहिए था लेकिन योग का ढिंढोरा विश्व पटल पर पीटा जा रहा है परन्तु योग प्रशिक्षक अभी तक बेरोजगार है। योग से सौ सालों तक निरोगी और सुखी जीवन जिया जा सकता है सबको पता है लेकीन इस पेथी को दबाया जा रहा है। योग शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कालवा देश के बड़े बड़े योग संगठनों के साथ जुड़े हुए है उन्होंने कहा जब तक योगी भाई बहनों को स्थाई रोजगार नहीं मिलता है तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे और बड़े स्तर पर आन्दोलन करने की तैयारियां शुरू कर रहे हैं।



















Leave a Reply