Advertisement

बीकानेर-खेत में काश्त कर रहे व्यक्ति के साथ मारपीट, 5 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

क्षेत्र के गांव कल्याणसर निवासी मूलाराम पुत्र रूपाराम ने पुलिस थाने पहुंच कर गांव के ही कई जनों पर मारपीट व जान से मारने की नीयत से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुरजाराम पुत्र मामराज 9 जुलाई रात्रि के समय गांव के ही पास स्थित फरसाराम जाट का खेत काश्त करने जा रहा था तो वह स्वयं भी उसके साथ ट्रेक्टर पर बैठकर उसके साथ फरसाराम का खेत काश्त करने के लिए गया। रात्री के करीब 11.30 बजे के लगभग हम फरसाराम जाट का खेत काश्त कर रहे थे, उसी दौरान मामराज पुत्र बीरबल राम जाट, रामूराम पुत्र भैराराम जाखङ रोहिताश पुत्र नौरंगराम सुथार, कालूराम पुत्र बीरमाराम जाट, रामचन्द्र पुत्र हङमानाराम जाट निवासी कल्याणसर पुराना हाथों बर्डी, गंडासी लेकर आए और हमला कर दिया।फ़सराम के खेत में फरसाराम के पुत्र किसनाराम, ईमरताराम ट्रेक्टर के आगे पीछे बीज छिड़काव कर रहे थे मामराज पुत्र बीरबलराम ने उसके सिर पर मारी। जिससे उसके सिर में चोट आई और वह नीचे गिर गया। सभी आरोपियों ने उसके साथ लात घूंसों से मारना शुरू कर दिया तभी किसनाराम, ईमरताराम भाग कर आए तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच धर्मपाल को सौंपी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!