न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
राजस्थान बजटः 5 साल में 4 लाख भर्तियों की घोषणा,स्कूली छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट-इंटरनेट
राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी भजनलाल सरकार का पहला फुल बजट पेश कर रही हैं। भाषण की शुरुआत से पहले विपक्ष ने टोका-टाकी की तो स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा कि चुप हो जाओ, नहीं तो लक्ष्मी नाराज हो जाएगी। वित्त मंत्री ने भाषण की शुरुआत में कहा कि पिछली सरकार में हुई पेपर लीक की घटना को हमारी सरकार ने रोका और माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा गिरफ्तारी की है। आगे भी ऐसे काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे 10 संकल्प हैं। इन्हीं को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
बजट में यह ख़ास
1.गोविंद गुरु जनजाति विकास योजना शुरू करने की घोषणा, इस योजना के तहत आदिवासियों के विकास के काम होंगे। वन अधिकार के तहत पट्टे दिए जाएंगे।
2.प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को 25 हजार का अतिरिक्त अनुदान देने की घोषणा।
3.स्ट्रीट वेंडर्स के लिए सीएम स्वनिधि योजना शुरू होगी।
4.10 ट्रॉमा सेंटर्स को ऑपरेशनल किया जाएगा। जयपुर, कोलाना, बांदीकुई, दौसा, पाली, प्रतापगढ़, सांडेराव सहित 6 नए ट्रॉमा सेंटर बनेंगे।
5.25 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दी जाएंगी।
6.एक्सीडेंट में घायलों की जान बचाने वालों को अब 10 हजार प्रोत्साहन राशि मिलेगी, पहले यह राशि 5000 रुपए थी।
7.27 हजार करोड़ का रुपए का प्रावधान स्वास्थ्य के लिए किया गया। यह पूरे बजट का 8.26 प्रतिशत है।
8.आयुष्मान भारत योजना की तरह मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना शुरू होगी। आईपीडी के साथ डे केयर पैकेज जुड़ेगा। शिशुओं और छोटे बच्चों के इलाज के लिए नए पैकेज जोड़े जाएंगे।
9.छोटे स्थानों पर निजी अस्पतालों के इंपैनलमेंट के नियमों में रियायत दी जाएगी।
10. गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के लिए मां योजना के तहत वाउचर दिया जाएगा।
11.हर विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष्मान मॉडल सीएचसी शुरू होगा। यहां मॉर्च्यूरी बनाई जाएगी।
बीकानेर को मिली यह बड़ी सौगातें,पढ़ें पूरी खबर
1.जयपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा सहित बड़े शहरों में 1075 करोड़ का लागत से पौधा रोपण और अन्य काम होंगे।
2.बीकानेर, भरतपुर सहित बड़े शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।
3.30 करोड़ की लागत से डीपीआर बनाई जाएगी। ये एक्सप्रेस वे- जयपुर किशनगढ़, अजमेर, जोधपुर 350 किमी, कोटपूतली-किशनगढ़ 181 किमी, जयपुर-भीलवाड़ा 193 किमी, बीकानेर-कोटपूतली 295 किमी, ब्यावर- भरतपुर 3-2 किमी, जालोर झालावाड़ 402 किमी,
अजमेर-बांसवाड़ा 358 किमी, जयपुर-फलोदी 342 किमी, श्रीगंगानगर-कोटपूतली 290 किमी।
4.प्रदेश में भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर
कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में
विकसित किया जाएगा। इस पर 300 करोड़ खर्च होंगे।
5.बजट दश में दो नए सोलर पार्क की घोषणा की गई है। एक पार्क जैसलमेर में और एक पूगल में बनाया जाएगा हर विधानसभा में 5 नई आंगनबाड़ी खोली जाएगी हर विधानसभा क्षेत्र में एक आयुष्मान मॉडल सीएचसी शुरू होगा यहाँ मॉर्च्यूरी बनाई जाएगी। राजस्थान डिजिटल हेल्थ मिशन की शुरुआत होगी।
6.प्रदेशवासियों का पीएचसी स्तर पर ई-हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा।
7.संभागीय स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज बनेंगे। 50-50 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
8.खेलो इंडिया की तर्ज पर ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर खेलो राजस्थान यूथ गेम्स का आयोजन हर साल होगा। इसके
लिए हर साल 50 करोड़ खर्च होंगे।
9.राजस्थान सरकार ने विवि के कुलपतियों का नाम अब बदल दिया है कुलपति को कुलगुरु कहा जाएगा।
10.राजस्थान में 20 लाख परिवार पर्यटन क्षेत्र से रोजगार लेते हैं। नई पर्यटन नीति लाई जाएगी।
11.वित्त मंत्री ने बजट में 4 लाख नई भर्तियों की घोषणा की। ये सभी भर्तियां 5 साल में की जाएंगी। साथ ही सरकार नई युवा नीति भी लाएगी।
12.हर जिले की प्रथम आवश्यकता और समस्याओं के निवारण के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान करके डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना शुरू की जाएगी।
13.10 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की घोषणा।
14 स्टूडेंट्स के लिए नए इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। 1.50 लाख से ज्यादा युवाओं को स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
15.युवाओं के लिए अटल उद्यमी योजना लाई जाएगी। स्टार्टअप्स के लिए 25 करोड़ रुपए से विशेष प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। कॉलेज में बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम चलेगा, इस पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
16.संविदा कर्मचारियों को अब दो बार 1 जनवरी और 1 जुलाई से इंक्रीमेंट दिया जाएगा।
17.आरजीएचएस में अब सरकारी कर्मचारी माता-पिता या
सास-ससुर का भी इलाज करवा सकेंगे।
18.कर्मचारियों की सर्विस में रहते मौत होने पर अब 10 साल तक बढ़ी हुई दरों पर फैमिली पेंशन दी जाएगी, 1 अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएगी।
19.सरकारी पानचारियों की ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने की घोषणा।
20.पेंशनर्स अब 50 हजार तक इलाज करा सकेंगे।
खेती-किसान 5 लाख किसानों ब्याज मुक्त लोन
राजस्थान इरिगेशन वाटर ग्रिड मिशन शुरू करने की घोषणा। सभी जिलों में पानी बचाने और सिंचाई के लिए 50 करोड़ खर्च होंगे।
ईआरसीपी से जुड़ी घोषणाओं के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष का आरोप था कि जो घोषणाएं कांग्रेस सरकार ने की थी, उन्हें ही रिपीट किया है।
नहरी क्षेत्र में डिग्गी निर्माण के लिए 5 हजार किसानों को अनुदान दिया जाएगा। 5 हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे।
31 मार्च 2024 तक लंबित बिजली कनेक्शन की पेंडिंग को समाप्त करने के लिए एक लाख 45 हजार कनेक्शन देने की घोषणा की गई।
किसानों को मॉडर्न कृषि उपकरण खरीदने के लिए अनुदान मिलेगा। मॉडर्न कस्टमर हायर सेंटर की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अलग से बोर्ड बनेगा। गोवर्धन परियोजना की शुरुआत होगी।
5 लाख नए किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दियाजाएगा। इस बार 3500 करोड़ के शॉर्ट टर्म लोन बांटे जाएंगे।
दीर्घकालिक कृषि ऋण के लिए बजट दोगुना कर दिया। 50 करोड़ की जगह 100 करोड़ का बजट रखा गया।
समय पर फसली कर्ज चुकाने वाले किसानों को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा।
प्रदेश में 500 नए FPO खोले जाएंगे। 150 ग्राम सेवा सहकारी समितियों में गोदाम भी बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरुआत की जाएगी। इस पर 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
ऊंट संरक्षण मिशन शुरू होगा। ऊंट पालकों को 20 हजार रुपए अनुदान मिलेगा।
शहरी विकासः बुनियादी सुविधाएं होंगी विकसित • ट्रैफिक सिस्टम को मैकेनाइज करने के लिए 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
1300 करोड रुपए की लागत से कमजोर लोगों के लिए मकान और बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगे।
प्रदेश के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के पब्लिक प्लेस में महिलाओं के लिए बायो टॉयलेट बनाए जाएंगे।
पहले पेज में नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्र में
टॉयलेट कॉम्पलेक्स बनाए जाएंगे।
जयपुर मेट्रो का विस्तार करने के लिए जयपुर मेट्रो को
केंद्र के साथ जॉइंट वेंचर में बदला जाएगा।कर्मचारीफैमिली पेंशन अब बढ़ी हुई दरों पर मिलेगी
कर्मचारियों की सर्विस में रहते मौत होने पर अब 10 साल तक बढ़ी हुई दरों पर फैमिली पेंशन दी जाएगी, 1 अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएगी।
महिला एवं बाल विकासः 15 लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
जिला स्तर पर कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे। 35 करोड़ खर्च होंगे।
बालिकाओं को पुलिस-सैनिक में भर्ती दिलाने के लिए
संभागों में बालिका सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को 2.5 फीसदी सालाना ब्याज दर पर कर्ज देने की घोषणा
कर्मचारियों की सर्विस में रहते मौत होने पर अब 10 साल तक बढ़ी हुई दरों पर फैमिली पेंशन दी जाएगी, 1 अप्रैल 2024 से लागू मानी जाएगी।
पुलिस : 5500 नए पदों का सृजन पुलिस में 5500 नए पद सृजित करने की घोषणा।
जयपुर, जोधपुर, कोटा के साथ 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 1500 अतिरिक्त ट्रैफिक वॉलंटियर लगाए जाएंगे।
पुलिस को 750 मोटरसाइकिल और 500 हल्के वाहन दिए जाएंगे।
शिक्षा:- 8वीं 10वीं 12वीं में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को टैब्लेट मिलेंगे। इंटरनेट कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। राजस्थान सरकार ने विवि के कुलपतियों का नाम अब बदल दिया है। अब कुलपति को कुलगुरू कहा जाएगा। प्रदेश में भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पर 300 करोड़ खर्च होंगे। स्कूलों में 350 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी और टॉयलेट सहित बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। प्रदेश में 20 नए आईटीआई खुलेंगे। सभी अनुदानित हॉस्टल में मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 करने की घोषणा। खिलाड़ियों का मेस भत्ता बढ़ाकर 4000 करने की घोषण की गई है।


















Leave a Reply