न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
तेरापंथ युवक परिषद बेंगलुरु,नोखा एवं पाली के सहयोग से हुआ लाहोटी का नेत्रदान अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया
श्रीमान श्याम सुंदर लाहोटी पुत्र स्व मोहनलाल लाहोटी निवासी लाहोटी चौक नोखा, प्रवासी श्याम मेंशन विजय नगर बेंगलुरू का मरणोपरांत नेत्रदान उनकी पत्नी संगीता देवी,पुत्री चंचल लाहोटी एवं भतीजा डॉक्टर राधेश्याम लाहोटी अन्य पारिवारिक जनों की सहमति एवं तेरापंथ युवक परिषद बेंगलुरु,पाली एवं नोखा की संयुक्त प्रेरणा से करवा कर लाहोटी परिवार ने मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।नेत्रदान बैंगलोर स्थित राजकुमार आइ बैंक सोसायटी के सहयोग से किया गया। इस नेत्रदान में नवनीत मुथा पूर्व राष्ट्रीय प्रभारी नेत्रदान, मोहित सुराणा राज्य प्रभारी कर्नाटक एवं रोशन नाहर राजस्थान नेत्रदान प्रभारी एवं नोखा तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान प्रभारी हुलास कोचर का विशेष सहयोग रहा। तेयुप बेंगलुरु और पाली ने नेत्रदान के लिए लाहोटी परिवार को साधुवाद करते हुए नेत्रदान का प्रमाण पत्र सुपुर्द किया ।नेत्रदान के साक्षी में लाहोटी पारिवारिकजन, ओमप्रकाश राठी आदि बैंगलोर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। बता देवे कि तेरापंथ युवक परिषद न केवल बैंगलोर अपितु सम्पूर्ण भारत मे प्रतिवर्ष हजारों नेत्रदान करवाकर मानवता में एक नई रोशनी लाने से लिये पिछले कई वर्षों से लगातार जागरूकता से काम कर रही है और आज तक हजारों नेत्रहीनों के जीवन के अंधकार मिटा चुकी है। इनकी मुखाग्नि इनकी बेटियो ने दे कर अनुकरण उदाहरण पेश किया है
।


















Leave a Reply