Advertisement

बीकानेर-रामभक्ति ग्रंथ की प्रथम प्रति भगवान श्रीराम के चरणों में समर्पित

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

कस्बे के आड़सर स्थित श्रीराम मंदिर में मंगलवार को भगवान श्रीराम के चरणों में तुलसी रा राम अर लोक नामक सद्य प्रकाशित ग्रंथ की प्रथम प्रति हिन्दी राजस्थानी में राम भक्ति पर अनेक ग्रंथों का प्रणयन करनेवाले प्रसिद्ध लेखक डॉ मदन सैनी एवं ग्रंथ के संपादक डॉ चेतन स्वामी ने भावपूर्वक भेंट की। डॉ स्वामी ने बताया कि इस ग्रंथ में रामभक्ति विषयक 24 निबंध राजस्थानी भाषा में लिखवाए गए हैं। राम भक्ति साहित्य पर अनुसंधान करनेवाले शोधार्थियों के लिए इसमें काफी उपयोगी सामग्री है। धनावंशी प्रकाशन प्रति वर्ष राजस्थानी में प्राचीन साहित्य पर एक ग्रंथ का प्रकाशन करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!