अनुभाग चांचौड़ा में एसडीएम द्वारा की जनसुनवाई, मौके पर 05 आवेदनों का किया निराकरण
गुना : मंगलवार,
कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी अनुभाग स्तर पर जनसुनवाई का आयोजन कर जनसमस्याओं के निराकरण के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में आज अनुभाग चांचौड़ा में आयोजित जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी चांचौड़ा श्री रवि मालवीय, तहसीलदार अमित जैन एवं समस्त विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई के दौरान 21 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान 05 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया तथा शेष आवेदनों को जांच हेतु भेजा गयाl
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार जनसुनवाई के समय ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त ग्रामीण शासकीय अमला जैसे सचिव, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, सरपंच, पीसीओ आदि ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित रहकर ग्राम में व्याप्त परेशानियों एवं ग्रामीणवासियों की शिकायत के निराकरण हेतु तत्पर है जो कि सुशासन के लिए बहुत अच्छी पहल है l
















Leave a Reply