Advertisement

कौशल देवी शर्मा बनी जहाजपुर प्रधान— भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर–

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ ब्यूरो चीफ शाहपुरा
गोपाल आचार्य

कौशल देवी शर्मा बनी जहाजपुर प्रधान—
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर–

शाहपुरा जिले के जहाजपुर पंचायत समिति की प्रधान सीता देवी गुर्जर को नियमित बैठक आयोजित नहीं करने व अन्य मामलों को लेकर निलंबित कर दिया था।
कल शाम राज्य सरकार द्वारा उप शासन सचिव संतोष कुमार गोयल ने आदेश जारी कर पंचायत समिति सदस्य कौशल देवी शर्मा को जहाजपुर प्रधान समिति का अगले आदेश तक प्रधान नियुक्त किया है। राज्य सरकार के ही सदस्य भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आज प्रातः मंगलवार को 10:00 बाजे ढोल नगाड़ों के साथ नव नियुक्त प्रधान कौशल देवी पंचायत समिति कार्यालय में पहुंची जहां पर बीडिओ पुरुषोत्तम शर्मा ने कौशल देवी का माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही प्रधान पद का पदभार ग्रहण कराया।
कौशल देवी के प्रधान पद पर पद पर ग्रहण करते ही कार्यकर्ता झूम उठे।
पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एवं मिठाइयां बांटी। कौशल देवी शर्मा जहाजपुर पंचायत समिति की वार्ड नंबर 13 से पंचायत समिति की सदस्य है।पद भार ग्रहण के दौरान कोटडी व जहाजपुर के अग्रिम संगठनों के भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने सबको बधाई दी।

वही सीता देवी के निलंबन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन व आक्रोश जारी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!