न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा एवं GKG NAMKIN परिवार के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी हर घर पेड़ लगाओ अभियान के तहत रासीसर गांव में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पौधे वितरण का कार्यक्रम रखा गया जहाँ प्रत्येक विद्यार्थी को पौधों का वितरण किया गया कुल 100 पौधों का वितरण किया गया बिश्नोई ने कहा कि देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए गुरु जम्भेश्वर भगवान ने आज से 530 साल पहले ही अवगत करवाया था और वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’लगाने का आह्वान किया है! इसी श्रृंखला में हर घर पौधों का वितरण किया जाएगा आप सब अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं। क्योंकि पर्यावरण तभी शुद्ध होगा,तापमान तभी कम होगा,जब हम सभी मिलकर जगह-जगह वृक्षारोपण करेंगे,आज के इस भौतिक युग की सबसे पहली प्राथमिकता है हमारे चारों ओर हरियाली का होना जो जीवन को खुशहाल बनाए,कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। सुनील भाम्भु ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान ने सैंकड़ो वर्ष पहले भविष्य में आने वाले खतरे को भांपते हुए लोगों को पेड़ों और जीवों की रक्षा का पाठ पढ़ाया था, क्योंकि बिना पर्यावरण संरक्षण के प्रकृति का संतुलन बनाए रखना असंभव है। उन्होंने जीव दया पालनी, रूंख लीलो नहीं घावे का संदेश देते हुए कहा था कि पृथ्वी का अस्तित्व बचाए रखने के लिए जीवों पर दया करो और हरे पेड़ों को मत काटो!इस सन्देश को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए इस दौरान भागीरथ जी मण्डा संस्करण भादु व विद्यालय के अध्यापक एव कार्यकर्ता मौजूद रहे!


















Leave a Reply