अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के तत्वाधान में जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकली
जय जगदीश, जय जगन्नाथ, देवी सुभद्रा, बलभद्र की जय के जयघोष से शहर गूंज उठा
रितिक सोनगरा कि खबर
उज्जैन ओडिशा के पुरी की तर्ज पर रविवार को शहर में कार्तिक चौक से चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज ने रथयात्रा निकाली। इसकी तैयारियां एक महीने से की जा रही थी। यात्रा मार्ग पर दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए साथ भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया। हाथों से खींचा रथ, अखिल भारतीय चंद्रवंशीय क्षत्रिय खाती समाज की अगुवाई में कार्तिक चौक स्थित जगदीश मंदिर से दोपहर 3 बजे रथयात्रा की शुरुआत हुई। इसके पहले मंदिर में महाआरती की गई। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बागवाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष बिलावली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेंद्र देथलिया के अनुसार पूजन-आरती के बाद भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र को रथ पर आरुद्ध करवाया गया। यात्रा के लिए 1200 गांव के स्वजन आए थे। उन्होंने दर्शन, पूजन के बाद रथ को अपने हाथों से खींचा। डीजे, चलित झांकी के साथ एक अन्य रथ पर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और बलभद्र को विराजित करवाया था। रथयात्रा जगदीश मंदिर कार्तिक चौक से शुरू होकर ढाबा रोड, कमरी मार्ग चौराहा, तेलीवाडा, नई सड़क, कंठाल चौराहा, सती गेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा, जगदीश मंदिर पहुंची। जहां आरती की। धाकड़ धर्मशाला में महाप्रसादी की व्यवस्था भी थी जहां लगभग 51000 जनता ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम बागवाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष बिलावलिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, राष्ट्रीय सचिव मिश्रीलाल चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेन्द्र देथलिया, युवा अध्यक्ष पवन चौधरी, युवा उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी,मदनलाल चौधरी, माखनलाल पटवारी, रथ यात्रा प्रमुख कैलाश चौधरी, जानकारी मीडिया प्रभारी अरुण पटेल ने दी।
















Leave a Reply