Advertisement

गुना के आरोन बस स्‍टैण्‍ड को अतिक्रमण से कराया गया मुक्‍त, कलेक्‍टर द्वारा भ्रमण के दौरान अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के दिये गये थे निर्देश

https://satyarath.com/

गुना के आरोन बस स्‍टैण्‍ड को अतिक्रमण से कराया गया मुक्‍त, कलेक्‍टर द्वारा भ्रमण के दौरान अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के दिये गये थे निर्देश

गुना :
कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही सतत् जारी है।
कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा समय सीमा बैठक में दिए निर्देशों के पालन में गुना नगर के अंतर्गत आरोन बस स्टैंड का संपूर्ण अतिक्रमण हटाया गयाl अतिक्रमण के रूप में 10 से 12 अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा कच्चे एवं पक्की दुकान, गुमठियां रखकर लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा था। कलेक्टर द्वारा उक्त बस स्‍टेण्‍ड का एम.पी.आर.डी.सी. के माध्यम से सौदर्यीकरण का कार्य करवाया जाना है, जिसके दृष्टिगत उक्‍त अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार गुना नगर श्री जी.एस. बैरवा, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अनूप भार्गव, सीएमओ नगर पालिका गुना श्री तेजसिंह यादव, राजस्व निरीक्षक श्री के.एन. साहू, एसडीआरएफ की टीम, पुलिस, नगर पालिका एवं राजस्व हमला मौजूद था

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!