रिपोर्ट : ललित नामदेव
दिनांक-06.07.2024
जिला ललितपुर जगह बानपुर
• थाना बानपुर पुलिस द्वारा 20 अदद क्वार्टर (फ्रूटी ) व 40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 02 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ।

बानपुर/ललितपुर । पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ललितपुर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अवैध शराब व मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बानपुर पुलिस द्वारा खिरिया मिश्र कबूतरा डेरा के पास थाना बानपुर जनपद ललितपुर से एक नफर अभियुक्ता रवीना पत्नी महेन्द्र कबूतरा उम्र करीब 37 वर्ष निवासी बम्हौरी नागल थाना कोतवाली जनपद ललितपुर को 02 प्लास्टिक की पिपियो में 20-20 लीटर कुल 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा अभियुक्त रामपाल सिंह पुत्र राजाभैया उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम ककडारी थाना बानपुर जनपद ललितपुर को ग्राम ककडारी थाना बानपुर जनपद ललितपुर से मय 20 अदद अवैध देशी शराब (रसभरी मार्का) बरामद की गई, गिरफ्तार अभियुक्तगण रवीना , रामपाल उपरोक्त के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 168/24 , मु0अ0सं0 169/24 , धारा 60(1) EX ACT पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र –
1- रवीना पत्नी महेन्द्र कबूतरा उम्र करीब 37 वर्ष निवासी बम्हौरी नागल थाना कोतवाली जनपद ललितपुर
2- रामपाल सिंह पुत्र राजाभैया उम्र 64 वर्ष निवासी ग्राम ककडारी थाना बानपुर जनपद ललितपुर
गिरफ्तारी का दिनांक – 05.07.2024
गिरफ्तार करने वाली टीम –
1. सियाराम पटेल थानाध्यक्ष थाना बानपुर
2. उ0नि0 फारूक अहमद थाना बानपुर
3. उ0नि0 रमेशचन्द्र थाना बानपुर
4. का0 अरविन्द कुमार थाना बानपुर
5. म0 कां0 प्रियंका सिह थाना बानपुर
6. कां. रविन्द्र कुमार थाना बानपुर
7. कां0 मनीष कुमार थाना बानपुर














Leave a Reply