Advertisement

सोनभद्र : ऊंचडीह वायरल विडियो मामले में स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन,धारा 307 बढ़ाने तथा सभी अभियुक्तों के गिरफ्तारी की किया मांग। 

www.satyarath.com

ऊंचडीह वायरल विडियो मामले में स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन।

• धारा 307 बढ़ाने तथा सभी अभियुक्तों के गिरफ्तारी की किया मांग। 

satyarath.com

रिपोर्ट सोनभद्र, /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mob. 9580757830

 

सोनभद्र ऊंचडीह वायरल विडियो मामले पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यवाही के लिए लिये गये समय के बीत जाने के बावजूद ना तो आरोपियों पर मुकदमे की धारा बढ़ाई गई और ना ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी ही सुनिश्चित होने से नाराज़ सर्व समाज के लोगों ने शनिवार को स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अमितेश को न्याय दो की आवाज बुलंद किया। विरोध प्रदर्शन में पहुंचे पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि 24 घंटे में दर्ज मुकदमे में हत्या के प्रयास की धारा 307 नहीं बढ़ाया जाता है तो सोनभद्र पुलिस अधीक्षक का घेराव किया जायेगा।

गिरीश पाण्डेय ने कहा कि विडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि आरोपी पीड़ित लड़के को इस कदर पीट रहे हैं कि उसकी जान ले लेंगे। बावजूद इसके पुलिस द्वारा धारा 307 नहीं लगाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। प्रदर्शन में शामिल समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सत्यम पाण्डेय ने घटना को अमानवीय बताते हुए कहा कि यदि ऐसी घटना किसी दलित के साथ हुई होती तो अबतक उसका घर गिरा दिया गया होता। युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश सचिव विवेक चौबे ने घटना की निंदा करते हुए जिला प्रशासन से अमितेश को न्याय देने की मांग किया।

राजा पाण्डेय, उत्कर्ष पाण्डेय, आशुतोष चतुर्वेदी,दीपक चौबे, अनुराग पाण्डेय, भानु तिवारी, संतोष पाण्डेय, मनीष तिवारी, आनंद शुक्ला,मदन मिश्रा, सोनू पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, शिवम सिंह, विवेक पटेल, पिंटू पटेल, सोनू विश्वकर्मा, अभिषेक चौबे, जय प्रकास चौबे, नागेंद्र राय, अभिषेक चौबे, शुभम पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में राजनीतिक दलों एवं समाज के लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!