चाचौड़ा से निखिल गोयल के साथ सत्यनारायण नामदेव की रिपोर्ट
मरीजको सही करने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाचौड़ा खुद बीमार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन मरीजों को देखा जाता है चांचौड़ा के लोगों को स्वास्थ्य लाभ की सुविधा उपलब्ध कराने वाला चांचौड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार है, जहां हरेक स्तर पर कमियां हैं। नतीजा क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए गुना ब्यावरा बीनागंज ही जाना पड़ता है।
चाचौड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज परेशान हो रहे हैं डॉक्टर स्वयं बीमार हैं ऐसे में एक हफ्ते से चाचौड़ा नगर वासी परेशान है चाचौड़ा स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन मरीजों को देखा जाता है और दवाइयां लिखी जाती है जो ऑल इंडिया में कहीं पर नहीं होगा वह चाचौड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑनलाइन देखते है हमारे संवाददाता ने बीएमओ डॉक्टर शरद यादव से फोन पर बात करने की कोशिश की पर डॉक्टर साहब ने फोन रिसीव नहीं किया प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है जिससे नगर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है चाचौड़ा तहसील होने के बाद भी यहां नागरिकों को स्वास्थ्य जैसी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है हमने चाचौड़ा के एक नागरिक से बात की उसने हमको बताया कि चाचौड़ा में डॉक्टर नहीं है आठ दिनों से


















Leave a Reply