बाराबंकी ,रामचंदर लोधी (भूत पूर्व प्रधान) जी के द्वारा हमारे खेत में अतिक्रमण बार-बार किया जा रहा है


मैं दुर्गेश कुमार बाजपेई पुत्र प्रदुम्न कुमार बाजपेई ग्राम बिछलखा , परगना,तहसील, थाना रामनगर जिला बाराबंकी से आज दिनांक – 02-07-2024 की शाम को लगभग 5 बजे अपने खेत पहुंचकर देखा। कि बीते दिन रामचंदर लोधी (भूत पूर्व प्रधान) जी के द्वारा हमारे खेत में अतिक्रमण बार-बार किया जा रहा है । जो हर साल यह मेंढ काटकर और हमारी तरफ से बांध कर , कहीं खेत में जंगल फेंककर अपनी पूरी कोशिश कर रहें हैं। विवाद करने की जबकि मेंरा और इनका पुराना मुद्दा इसी जमीन का है । जो दिवानी कोर्ट बारबंकी और हाईकोर्ट में संचालित है । फिर भी अगर हमारे प्रधान जी को अपनी 10 वर्ष की प्रधानी और अधिकारियों द्वारा किये गये फर्जी बैनामे के खेत से पेट नहीं भरता है , तो हमारी मेंढ में नहीं भरेगा।मैं कुछ फोटो और विडिओ के सहारे आला अधिकारियों और समाज के समक्ष इनकी करतूतों को उजागर कर रहा हूँ। भविष्य में समाज हमें दोषी न समझे । मैं पूरी मेंढ गिराने को बाध्य हूँ ।आप सभी लोग देख सकतें हैं कि 3 फिट चौडी मेंढ पूरी की पूरी मेरे खेत में रक्खी है । अब आप सब बताओ दोषी कौन है। ।Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply