Advertisement

माँ से झगड़ा करने के बाद युवक ने लगाई फांसी

http://satyarath.com/

ब्यूरो चीफ जितेन्द्र गौड़

माँ से झगड़ा करने के बाद युवक ने लगाई फांसी

बून्दी – लाखेरी कस्बे की नयापुरा बस्ती में बुधवार को अचानक युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया, हालांकि समय रहते परिजनों को पता चलने पर फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा निवासी रवि कुमार पुत्र मोहन लाल मेहरा ने बुधवार को माॅं से झगड़ा कर नशे की हालत में गुस्से में कमरे में चला गया, झगड़ा होने पर माॅं ने युवक को डांट दिया और कहा कि रोजाना तू नशा करके आता है, और झगड़ा करता है। इस बात लेकर युवक नाराज होकर कमरे में गया और छत के लोहे के कड़े पर फंदा डालकर झूल गया। कुछ ही समय बाद मां ने जैसे ही कमरे में देखा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया, माँ तुरंत जोर से चिल्लाई तो पड़ोसी घर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने कोटा रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी जुटाई। युवक सकुशल बताया जा रहा है

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!