• सोनभद्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना,विवादित विडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।
रिपोर्टर सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
रावर्रटसगंज तहसील के ऊंचडीह गांव में एक लड़के को दौड़ा दौड़ा कर मरने – पीटने का मामला वायरल विडियो के माध्यम से सामने आया है। पीड़ित लड़के के पिता ने थाना कोतवाली रावर्रटसगंज को तहरीर देकर बताया कि उनका पैतृक घर गांव से बाहर खेत पर है। जहां बगीचा वगैरह भी लगा हुआ है। पीड़ित लड़का खेत पर जब गया तो गांव का एक लड़का आशीष पुत्र अखिलेश आम तथा सीशम का पेड़ काट रहा था। पीड़ित लड़के ने मना करते हुए उसे उस दिन भगा दिया। शिकायत कर्ता ने तहरीर में बताया कि 27 जून को शाम छ बजे करीब उनका लड़का खेत पर गया तो पीछे से गोलबंदी करके अमित रंजन पुत्र शिवमूरत, प्रभात पुत्र पीके , संजू देवी पत्नी स्वर्गीय अखिलेश, आशीष पुत्र अखिलेश आकर अचानक लड़के को डंडे से, चप्पल से मारने लगे यहां तक कि पेड़ से बांधकर भी पीटा तथा वहां स्थित कुएं में भी गिराने की कोशिश की गई। यहां तक कि पिटाई कर रहे लोगों ने जबरजस्ती लडके से उल्टा-सीधा बयान भी लिया और मारने का विडियो बनाकर खुद वायरल किया गया। जिससे पूरा परिवार खौफ में है। पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पूर्व उपाध्यक्ष तथा सोनभद्र विचार मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने घटना को घोर निंदनीय बताया और कहा कि भाजपा सरकार के दोषपूर्ण एससी-एसटी कानून के कारण ऊंचडीह जैसी स्थिति लगभग सभी गांवों में देखने को मिल रही है। दलित लोग कानून की आड़ में सवर्ण समाज को प्रायः ज़लील कर रहे हैं। ऊंचडीह की घटना को माब लिंचिंग जैसी घटना बताते हुए गिरीश पाण्डेय ने सोनभद्र पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग किया है।
Leave a Reply