Advertisement

हरियाणा महेन्द्रगढ़-ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ मंजीत डाबला महेन्द्रगढ़ हरियाणा
ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण समापन समारोह कार्यक्रम आयोजित
यदि सच्ची लग्न एवं पूर्ण निष्ठा से कोई कार्य करते हैं तो सफलता अवश्य ही आपके कदमों में होगी – एचआर सभरवाल
महेन्द्रगढ़ नारनौल, पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नसीबपुर में चल रहे ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का आज समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में कोई भी कार्य यदि आप सच्ची लग्न एवं पूर्ण निष्ठा से करते हैं तो सफलता अवश्य ही आपके कदमों में होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में ब्यूटी पार्लर से सम्बन्धित कार्य को एक अच्छे व्यवसाय के रूप में अपनाया जा रहा है। आप अपना कार्य पूर्णतया ईमानदारी एवं कठोर परिश्रम से करें ताकि आप और आपके परिवार को आर्थिक सबंल मिल सकें।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को समय का महत्व समझाते हुए समय प्रबन्धन पर जोर दिया।
इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
प्रशिक्षणार्थियों के साथ संस्थान के निदेशक एचआर सभरवाल व स्टाफ सदस्य।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!