Advertisement

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है झारखंड सरकार – आजसू

http://satyarath.com/

भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है झारखंड सरकार – आजसू

झारखंड अलग राज्य का विरोध करने वाली कांग्रेस – आरजेडी सत्ता में कुंडली मार कर बैठी है

कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल का नाम बीडीओ को सौंपा 17 सूत्री ज्ञापन

आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमिटी ने आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के दौरान पतरातू प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष हल्ला बोल कार्यक्रम किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने किया कार्यक्रम में
मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव विजय साहू, जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीरत्नम साहू शामिल हुए, हल्ला बोल कार्यक्रम पार्टी के पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के शक्ल में प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचा,अंचल कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेताओं ने हल्ला बोल कार्यक्रम को संबोधित किया, अपने संबोधन में केंद्रीय महासचिव विजय साहू जी ने कहा कि , : राज्य में भूख बेरोजगारी तंगहाली बढ़ी है. राज्य के युवाओं – विस्थापितों केसाथ राज्य सरकार ने छल किया है. प्रदेश में विधि व्यवस्था चरमराई हुई है..!! अपराध का ग्राम बढ़ा है. सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है. जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि जनता को अपने हक के काम के लिए संघर्ष करना पड़ रहा, युवाओं को समय पर जाती/आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो रहा. जमीन के दाखिल – खारिज के हजारों आवेदन लंबित हैं. अबुवा आवास योजना भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है मनरेगा का भुगतान समय पर नहीं हो रहा किसानों को समय पर खाद -बीज उपलब्ध नहीं हो रहा केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा ने कहा कि बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है सरकारी कार्यालयों में कर्मियों की उपस्थिति यथावत नहीं रहती जिससे जनता को अपने काम के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है बड़कागांव विधानसभा में एक भी महिला थाना नहीं है महिलाओं के लिए शिक्षण संस्थान नहीं है पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ना चाहिए। पंचायतों में विकास के लिए आवंटित राशि में दुगुनी वृद्धि होने चाहिए ओबीसी जिलाध्यक्ष हरीरत्नम साहू ने कहा कि पूरा राज्य अपने सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है, युवा रोजगार हेतु अन्यत्र राज्यों में पलायन हो मजबूर हो रहें है चिकित्सा व्यवस्था ध्वस्त है हर तरह भ्रष्टाचार एवं परेशानी का आलम है..!! इस सरकार को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है कांग्रेस जेएमएम ने राज्य की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है..!! आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी..!! आगे कहा कि आजसू का नेतृव क्षेत्र के लिए स्वर्णिम काल लेकर आएगा
1
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने किया मौके पर चंदन श्रीवास्तव, भुवनेश्वर महतो, राजू कुमार, विशेश्वर महतो, इमरोज खान, अशोक पाठक, विशेश्वर महतो, इमरोज खान, बबिता देवी, बीरेंद्र झा, ब्रजेश सिंह, ब्यास पांडेय, राहुल रंजन, कौलेश्वर महतो, अखिलेश महतो, बिंदेश बेदिया, विक्रांत साहू, द्वारिका महतो, नित्यानंद कुमार, ब्यास पांडेय, कामेश्वर मेहता, अनिल सोनी, रामप्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत महतो, भुन्नू सिंह, रोबिन मुखर्जी, बुधन गोस्वामी, राजेश मंडल, महेश रजवार, रोहित सोनी, पुष्पा देवी, शिला देवी, रिंकी देवी, ललिता देवी, रीन, सबिता देवी, डिंपल देवी, राजकुमार करमाली, बिजेंद्र मुंडा, नागेश्वर बेदिया, सोनमती देवी, गोबिंद महतो, मदन कुमार, नरेश महतो, पंकज कुमार, छोटू चौरसिया, संतोष मिश्रा, सोनू साव, अजय इत्यादि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

 

रिपोर्ट-ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!