सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
जनपद पंचायत क्षेत्र आगर एवं बड़ौद एवं सुसनेर-नलखेड़ा के लिए संबंधित
आगर-मालवा, 01 जुलाई/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची एक जनवरी 2024 की संदर्भ तारीख के आधार पर बनाई जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह ने फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम की सभी कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की है। जनपद पंचायत क्षेत्र आगर एवं बड़ौद एवं सुसनेर-नलखेड़ा के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदारों सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। रजिस्ट्रकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण 02 जुलाई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सायं 04ः00 बजे से दिया जाएगा।


















Leave a Reply